हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बनखंडा पेट्रोल पंप के पास से सोमवार की रात को बाइक सवार दो बेखौफ बदमाश ई-स्कूटी लूटकर फरार हो गए। स्कूटी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव कटक निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह सोमवार की रात को वह ई-स्कूटी से सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बनखंडा पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी ई-स्कूटी को रोक लिया। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाता बाइक सवार स्कूटी लीट कर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस ...