पूर्णिया, मई 16 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। गुरूवार सुबह लगभग 6.30 बजे में अपने घर से स्कूल जा रहे एक शिक्षक को अपाची बाईक पर सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी कमर में लगी। पूर्णिया में सफल आपरेशन के बाद गोली निकाल दी गयी है। अब शिक्षक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला छिनतई का लग रहा है। हालांकि, गोली मारने के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जानकीनगर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी सुबोध कुमार एवं जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान सदल-बल घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सहायक शिक्षक 41 वर्षीय मो.जुनैद हाजी पिता मो.वासिल वार्ड 12 पंचायत बिसहरिया थाना भरगामा जिला अररिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.