नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर 62 में फल खरीद कर लौट रहे युवक का मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर 58 थाने की पुलिस से की है। सेक्टर 62 निवासी सच्चिदानंद यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार देर रात पास की दुकान पर फल खरीदने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में पीड़ित किसी परिचित से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से आकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि बदमाश ने पहले कुछ दूरी तक पीछा किया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...