बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के सुप्रिया सिनेमा रोड़ मोटानी पेट्रोल पंप के पश्चिम स्थित गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। घटना 17 फरवरी की देर शाम की है। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।महिला कथा-मटकोर में शामिल होने गई थी। महिला के पति कमलनाथ नगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने पुलिस से बताया है कि उनकी पत्नी 17 फरवरी की शाम छह बजे अपनी मां के साथ सुप्रिया सिनेमा रोड में कथा मटकोर के आयोजन में शामिल होने गई। वे कुछ देर ...