लखीमपुरखीरी, मई 16 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवरात लूट लिए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीर नगर क्षेत्र के ग्राम हरी नगर निवासी कुलदीप कोरैया रेलवे स्टेशन के निकट स्थित ग्राम महुआ गुंदे में अपनी ससुराल गया था। वहीं से वह अपनी पत्नी व छोटे बच्चे के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। जब वह हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहुआपुर के पास नहर पटरी पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक लगाकर महिला के गले से तीन पेंडिल का माला लूट लिया और ममरी की तरफ भाग निकले। महिला के पति ने शोर मचाया और फिर पत्नी बच्चे को उतार कर बदमाशों का पीछा किया। पर उनका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.