गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- -वेव सिटी थानाक्षेत्र के गुर्जरगढ़ी गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात -पीड़िता के देवर की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवादताता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट की वारदात सामने आई है। गांव गुर्जर गढ़ी के पास पथवारे में गोबर पाथ रही एक महिला को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और कानों के कुंडल लूटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। गुर्जरगढ़ी गांव में रहने वाले पवन बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भाभी सरिता 17 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही पथवारे में गोबर पाथ रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कि उनकी भाभी कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.