लखनऊ, दिसम्बर 27 -- चौक में बाइक सवार दो लुटेरे पति संग स्कूटी से जा रही महिला के पर्स की चेन धारदार हथियार से काटकर पर्स लूट ले गए। इस दौरान पर्स की चेन लगने से महिला और उसका पति चोटिल भी हुआ। आरोप है कि बदमाश पर्स में रखी नकदी, जेवर सहित कीमती सामान लूट कर भाग गए। पीड़ित ने चौक थाने में तहरीर दी है। वजीरगंज के छोटा कुआं बावर्ची टोला निवासी सईद अहमद के मुताबिक शुक्रवार देर शाम वह पत्नी नाजिया सिद्दीकी व बेटी के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। जब वह चौक में पंजाब नेशनल बैंक के पास सुभाष मार्ग पर पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछा करते हुए पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने किसी धारदार चीज से उनकी पत्नी के पर्स की चेन काट दी और पर्स लूट कर भाग निकले। घटना में उनकी पत्नी की अंगुली व सईद के हाथ में चोट आई। बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.