मेरठ, फरवरी 9 -- दौराला। सरधना रोड बाजार में एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी बाइक से शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख 23 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित वापस लौटा तो बाइक पर लटका थैला खाली मिलने पर घटना का पता चला। घटना मेडिकल स्टोर और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। चिरौड़ी निवासी सुंदरपाल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम अख्तियारपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। शनिवार को उसने मटौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख 23 हजार रुपये निकाले थे। रुपये कपड़े के बैग में रख दिए और मिल बाजार स्थित रेलवे स्टेशन के पीछे एसबीआई बैंक शाखा में एक शादी समारोह के लिए नए नोटो की 50 रुपये की गड्डी लेने पहुंचा, लेकिन शाखा पर नए नोट नहीं मिले। इस पर वह बाइक लेकर दौराला सरधना मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.