शामली, जनवरी 21 -- बजाज मिल में कार्यरत कर्मचारी से ड्यूटी पर आते समय बदमाशों ने पीछा कर रास्ते में रोककर पीड़ित से बाइक, मोबाइल व कीमती सामान लूट लिया। पीड़ित ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शूरू कर दी। थानाभवन क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी पीड़ित कपिल कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने थाना भवन थाने में तहरीर दी कि पीड़ित थानाभवन बाजार शुगर मिल में एसआरएस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। पीड़ित रविवार को रात्रि लगभग 9:30 बजे अपने गांव से ड्यूटी पर बजाज शुगर मिल की ओर आ रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा करना प्रारंभ कर दिया। जैसे ही पीड़ित बाइक सवार क्षेत्र के गांव तितारसी चौराहे पर पहुंचा तो अचानक बदमाशों ने उसे रास्ते पर रोक लिया और पीड़ित से उसकी स्प्लेंडर बाइक, एक मोबाइल फोन, व ...