नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संगम विहार इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से बाइक सवार दो बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने एक चश्मदीद के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पीड़ित 26 वर्षीय नागेश राणा परिवार के साथ संगम विहार स्थित के-ब्लॉक में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी की रात तकरीबन 1:30 बजे वह गली में स्थित पानी के बोर को बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके घर के सामने से गुजरे। घर से कुछ आगे जाने पर आरोपियों ने पिस्तौल निकाली और हवा में कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। मौके से खोखे और कारतूस बर...