सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा पथ पर सीएसपी संचालक के पति से पिस्टल के बल पर 2.20 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित हेमेंद्र सिंह ने बताया कि वह सीएसपी केंद्र के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवायी। पीछे बैठा बदमाश ने धक्का मारकर गिरा दिया। दूसरे बदमाश ने पिस्टल सटाकर बाइक की चाबी छीन ली व डिक्की में रखे गए 2.20 लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया। सूचना पर रीगा थानेदार संजीव कुमार दलबल के साथ पहुंचे। एसडीपीओ सदर 1 रामकृष्ण व नगर थानेदार विनय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। सीएसपी हेमेंद्र की पत्नी के नाम पर है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी बैंक ऑफ बड़ौदा की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.