मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा चौक के पास शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने नर्सिंग स्टाफ सुनीता देवी के हाथों से पर्स झपट लिया। पीड़िता बोचहां प्रखंड के साहिल रामपुर में पदस्थापित है। बताया गया कि वह आरोग्य दिवस के अवसर पर बलुआहा क्षेत्र में टीकाकरण कार्य संपन्न कर अपने पति भरत कुमार शर्मा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक मिठनपुरा चौक के पास पहुंची कि पीछे से अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारा। इस दौरान सुनीता बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बावजूद दंपती ने शोर मचाते हुए कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बैग में मोबाइल और करीब 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, रजिस्टर, डायरी और टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.