लखनऊ, अक्टूबर 12 -- कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूट ली। वहीं, इंदिरानगर में बदमाशों ने मंगलवार शाम वृद्धा सरिता जैन की चेन लूट ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान में सीसी फुटेज खंगाल रही है। एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी राकेश पांडेय के मुताबिक शुक्रवार शाम उनकी पत्नी चंद्रावती घर के बाहर टहल रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। शोर सुनकर जब तक आस पड़ोस के लोग दौड़े बदमाश फर्राटा भरते फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, इंदिरानगर में रहने वाले आयुष जैन की मां सरिता मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.