बलिया, अप्रैल 28 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। नरही थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एनएच 31 के किनारे स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर सोमवार को फायरिंग कर दिया। संयोग से दुकानदार तथा वहां पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गये। हालांकि इस घटना के बाद दहशत फैल गयी। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। स्थानीय चट्टी से सटे गोविंदपुर निवासी मुलायम सिंह यादव की मुख्य सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर सिमेंट उतरवा रहे थे। इसी बीच सोहांव की ओर से पहुंचे मूंह ढके बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली दुकान की दीवार पर लगी लिहाजा मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलवार घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। इसकी जानकारी होते ही एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर व नरही थाने की पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.