संभल, मार्च 9 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हरदासपुर मार्ग पर शुक्रवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने युवक पर हमला कर उसकी बाइक छीन ली। घटना काली नदी से 200 मीटर की दूरी पर हुई। गांव हरदासपुर निवासी संजीव शर्मा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर गवां स्थित पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आई बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने संजीव के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद संजीव ने पुलिस को जानकारी दी। रजपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि युवक ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन मामले की जांच जारी है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.