प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। चचेरे भाई के साथ ई-रिक्शा से जा रहे एक छात्र का मोबाइल और रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज गांधीनगर नगर पंचायत निवासी प्रशान्त अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कर्नलगंज इलाके में किराये का कमरा लेकर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से एमए द्वितीय वर्ष की बढ़ाई कर रहा है। बताया कि वह अपने चचेरे भाई अंकित के साथ ई-रिक्शा से जा रहा था, जब वह नाजरेथ अस्पताल के आगे पहुंचे, तभी बिना नम्बर प्लेट वाली बाइक से दो अज्ञात लोग आए और उसके हाथ से मोबाइल व पांच सौ रुपये का नोट छीन लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते शातिर बाइक से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.