नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी पर फायरिंग कर 80 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान कारोबारी के साथ मौजूद उसका सहायक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कारोबारी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी शाहिद न्यू उस्मानपुर तीसरे पुश्ते पर मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है। उसका सहायक अकील उसके साथ काम करता है। सोमवार को शाहिद 80 लाख रुपये नकद बैग में रखकर स्कूटी से अकील के साथ गुरुग्राम जा रहा था। रास्ते में सदर बाजार होते हुए जब दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी हेलमेट पहने बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रुकवा ली...