बेगुसराय, फरवरी 1 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर-हसनपुर सीमान पर गाछी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने अपने रिश्तेदार के यहां जा रही महिला की हत्या रविवार की दोपहर गोली मारकर कर दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान रघुनंदनपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी चंदन कुमार की 43 वर्षीया पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सुमन अपने पति और बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होने बीहट जाने के लिए घर से निकली थी। घर से निकलकर सड़क पर गाड़ी पकड़ने के लिए जाने के दौरान ही रघुनंदनपुर-सीमान के पास गाछी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए तेघड़ा पीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.