फतेहपुर, जनवरी 11 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के ऐमापुर मोड़ के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को घेर कर लूट लिया। पहले एक बदमाश सवारी बन ई-रिक्शा में बैठा फिर कुछ दूर आगे जाकर बाइक सवार तीन और बदमाश आ गए। चारों ने पहले ई-रिक्शा चालक से मारपीट की फिर उसके पास से मोबाइल और नगदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है। उक्त थाना क्षेत्र के ही ओरहा गांव निवासी हासिम ने बताया कि वह रतनपुर गांव की सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी भैरमपुर तिराहे के पास खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति जो मुंह बांधे हुए था। उसने आवाज दी। सवारी समझ कर ई-रिक्शा रोक दिया। क्षेत्र के ऐमापुर मोड़ छोड़नें की बात बोलकर वह व्यक्ति ई-रिक्शा में सवार हो गया कुछ दूर चलने के बाद वह व्यक्ति तीन लोगों को और रिक्शा में ल...