पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेलवे गुमटी पार कर रहे बाइक सवार युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना मंगलवार रात शहर के मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से रिफ्यूजी कॉलोनी जाने वाली रेलवे गुमटी के पास घटी। मृतक की पहचान केनगर थाना के बेला रिकाबगंज निवासी 26 वर्षीय रसिक लाल टुड्डू के रूप में हुई है। वहां के मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव ने बताया कि मृतक पेशे से पेन्टर का काम करता था। उसके दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार बाइक से वह किसी काम से पूर्णिया आया था। काम से वापस अपने घर लौट रहा था। रेलवे गुमटी बंद थी। परन्तु साइड से ही वह जैसे ही रेलवे लाइन पार करने लगा कि ट्रेन की चपेट में बाइक आ गई। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.