चंदौली, मार्च 10 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही खुर्द रिंग रोड के समीप रविवार की शाम चार बजे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस चालक सहित डंपर को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसारीकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश यादव अपने 62 वर्षीय पिता सुनील यादव के साथ अपने ससुराल सहजौर से दशवा कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस घर जा रहा था। वह जैसे ही रिंग रोड से नीचे उतरने लगे तेज रफ्तार आ रहे डंपर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त होकर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.