कोडरमा, फरवरी 3 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप बाइक से गिरकर बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना रविवार शाम की है। घायलों की पहचान बीरू यादव, उम्र 26 वर्ष, पिता- कैलाश यादव, सोना यादव, उम्र दो वर्ष, पिता-बीरू यादव, गोलू कुमार, उम्र 11 वर्ष, पिता- विकास यादव, बिट्टू कुमार, उम्र 12 वर्ष, पिता- जागेश्वर यादव, आरबी राज सभी का ग्राम पांडेडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से पांडेडीह से चंद्रोडीह जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उक्त लोग घायल हो गए। इसके बाद आनन- फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...