मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सीताकुंड-मुंगेर मुख्य पथ पर कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप शनिवार की दोपहर एक पेड़ का बड़ा डाल टूट कर उधर से गुजर रहे बाइक पर गिर गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में जमालपुर निवासी धरमवीर प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार और नवटोलिया निवासी 34 वर्षीय मनीष कुमार शामिल है। इस दुर्घटना में मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे टोटो चालक अजीत कुमार ने दोनों घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अपनी टोटो पर लाद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां दोनों घायल युवकों का उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.