दुमका, दिसम्बर 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र बजरंगबाली मोड़-पतसारा बायपास रोड में सोगराडंगाल के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में एक राहगीर और बाइक पर सवार दो व्यक्ति समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में (राहगीर) देवान मुर्मू (62 वर्ष) पिता सुखो मुर्मू एवं बाइक सवार साहेब लाल टुडू (25 वर्ष) पिता छुटास टूडू और हनी हेंब्रम (30 वर्ष) पिता लगन हेंब्रम ग्राम धमनचीपा थाना जरमुंडी निवासी शामिल हैं। सड़क दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से जख्मी होकर (घटनास्थल) सड़क पर बेसुध पड़े थे। इस क्रम में सड़क से गुजर रहे बाराटांड़ ग्राम निवासी अभय मिश्रा ने घायलों को देखकर घायलावस्था में छटपटा रहे तीनों घायलों की सहायता के लिए 108 को कॉल किया। अभय मिश्रा ने तत्काल घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल को भी दिया। जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.