बागेश्वर, जून 18 -- बागेश्वर। एक बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम तहसील रोड पर एक बाइक ने 35 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रकाश, निवासी नदीगांव को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डा. नसीम ने बताया कि महिला के सिर पर चोट है। उसे भर्ती कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.