ललितपुर, फरवरी 9 -- गिरार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कारीटोरन में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्राम कारीटोरन निवासी 70 वर्षीय नन्नीबाई पत्नी बिंदु चंदेल बीती देर शाम घर से पैदल आवश्यक कार्य के लिए निकली हुई थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक का पहिया महिला के एक पैर के ऊपर से निकल गया और इसके बाद बाइक चालक अनियंत्रित होकर कई फिट दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने वृद्धा और बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाइक चालक की पहचान 34 वर्षीय द...