कोडरमा, जनवरी 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार से चल रही एक मोटरसाइकिल ने सड़क पर पैदल जा रहे तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान बेहराडीह निवासी सूरज मेहता, घरबारीयाबर निवासी जगदीश यादव तथा कबराबूट निवासी दो युवकों के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक नशे की हालत में तेज गति से अपने घर बेहराडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे तीन युवकों से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सीधे उन्हें टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चारों लोग सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के...