रुद्रपुर, मार्च 19 -- काशीपुर। कृपाल आश्रम रोड गौतम नगर निवासी रीता निषाद ने एक बाईक सवार पर उसकी खड़ी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में रीता ने कहा है कि 28 फरवरी 2025 की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने कार्यालय में थीं। उनके पति ने उन्हें फोन कर बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी कार में एक बाईक सवार ने टक्कर मार दी है, जिससे कार को काफी क्षति पहुंची है। बाद में उसने अपने पति के साथ आरोपी बाइक सवार के घर जाकर बातचीत की, तो उसेके परिजनों ने अभद्रता की। 1 मार्च 2025 को उन्होंने चौकी बांसफोड़ान में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.