प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस इलाके में बाइक से जा रहे एक कुक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर के चलते गंभीर रूप घायल का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइंस के अलका विहार कॉलोनी निवासी मालती देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति सिविल लाइंस के रेस्टोरेंट में बतौर कुक का काम करते हैं। घर लौटते समय हाइकोर्ट के पास नशे में सवार एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...