बदायूं, जून 19 -- बिनावर, संवाददाता। क्षेत्र के करतोली गांव निवासी एक अधेड़ उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह विजयनगला से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव करतोली निवासी देवेंद्र 55 वर्ष सोमवार को विजय नगला से पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह विद्या राम धर्म कांटे के पास पहुंचे, तभी बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में थाना बि...