चंदौली, फरवरी 16 -- सकलडीहा। तहसील मार्ग पर बीते दिनों पिंचिग कार्य कराया गया था। वही तहसील मार्ग पर ब्रेकर नहीं होने के कारण रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार नहर में गिर गए। ग्रामीणों ने दोनों युवको को नहर से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। ग्रामीणों ने तहसील मार्ग पर ब्रेकर लगवाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...