हजारीबाग, जनवरी 2 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना के समीप शुक्रवार दोपहर में एक बाइक पर सवार दो युवक ट्रेलर गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है। मृतक की पहचान मुकेश सोरेन (30) पिता रामेश्वर सोरेन ग्राम डुमरियाटांड, घंघरी, बरकट्ठा के रूप में हुई है। जबकि उसका दोस्त और उसका साहेबराम सोरेन पिता जीवलाल सोरेन, डुमरियाटांड़ घायल हो गया। बताया जाता है कि साहेबराम सोरेन पिता जीवलाल सोरेन अपने ससुराल कसीयाटांड, गोरहर से बाइक से अपने घर लौटने के क्रम में हादसा हुई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के बाद परिजनों को जानकारी हुई। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। कोनहारा खुर्द के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार...