बिजनौर, फरवरी 5 -- नूरपुर। बिजनौर बैराज पर अस्थि विसर्जन कर बाइक से अपने गांव लौट रहे दो बाइक सवार मुरादाबाद हाईवे पर सामने से आ रही कार की टक्कर से गंभीर घायल हो गये। बुधवार को देर रात थाना स्योहारा के गांव बूढ़ा नगला निवासी बाइक सवार मीनू 35 वर्ष पुत्र कुन्नू व बब्लू 45 पुत्र नत्थू गंगाबैराज बिजनौर में अपने परिजन की अस्थियां विसर्जन कर वापस अपने गांव जा रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर गांव पूरनपुर नंगला में सामने से आ रहे कार चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर दौलतपुर चौकी पर खड़ा कर लिया। किसी पक्ष की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.