भदोही, फरवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड लाला नगर टोलप्लाजा पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रक चालक ने रौंदा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। औराई थाना क्षेत्र के सिरौली, उगापुर गांव निवासी 18 वर्षीय विवेकराज बिंद अपने 19 वर्षीय पड़ोसी सूरज बिंद के साथ मोटरसाइकिल से शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे किसी काम से गोपीगंज बाजार की ओर जा रहे थे। जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी मोटर साइकिल में धक्का मार दिया। जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक में विवेक और सूरज को रौंद दिया। जिससे दोनों की म...