भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रक चालक ने रौंदा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। औराई थाना क्षेत्र के सरौली, उगापुर गांव निवासी 18 वर्षीय विवेकराज बिंद पुत्र राजेश बिंद अपने 19 वर्षीय पड़ोसी सरजू बिंद पुत्र बालेश्वर बिंद के साथ मोटरसाइकिल से शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे किसी काम से गोपीगंज बाजार की ओर जा रहे थे। जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी मोटर साइकिल में धक्का मार दिया। जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस बीच, पीछे से आ रहे ट्रक चालक में व...