मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के शेरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक दिघरा गांव के समीप के बताए जा रहे हैं। उन्हें अचेतावस्था में कच्ची पक्की स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित सफेद कार पहले सामने से आ रही बाइक सवार को दाहिने में जाकर ठोकर मारी। फिर एक दूसरी कार से टकराकर रुकी। दुर्घटना के बाद कार सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक जब्त कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.