हापुड़, दिसम्बर 17 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्य समाज के बाहर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो भाईयों को एक बस ने टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप दोनों भाई बस के नीचे आने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर आए और दोनों भाईयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर निवासी जिले सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पुत्र सतेंद्र और त्रिवेंद्र बीती 15 दिसंबर की दोपहर को बाइक पर सवार होकर हापुड़ में किसी काम से आए थे। दोनों भाई आर्य समाज मंदिर के पास में दोनों भाई सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी एक निजी बस ने बाइक सवार दोनों भाईयों को जोरदार टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप दोनों भाई बस के नीचे आ गए। इस हादसे में सतेंद्र की टांग की हड्ड...