गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की खन्ना नगर कालोनी में बाइक सवार दो बदमाश घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे युवक से फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। खन्ना नगर कालोनी निवासी अनिमेश शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले वह घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान कॉल आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगे। तभी काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश उनसे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। एसीपी अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.