शामली, फरवरी 6 -- झिंझाना के गाडीवाला चौराहा निवासी वसीम कैराना में मेढ़की दरवाजे के पास स्थित अपनी कपडे की दुकान करता है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक द्वारा वापस घर जा रहा था। तभी नाहिद कॉलोनी के निकट बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...