धनबाद, अप्रैल 8 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि ऊपर बाजार गोविंदपुर में सोमवार की सुबह मौत की सड़क बन चुके जीटी रोड और चौपट ट्रैफिक व्यवस्था ने फिर एक महिला की जान ले ली। घटना उस समय घटी, जब बाइक सवार एक दंपती ऊपर बाजार में क्रॉसिंग पार कर दिल्ली लेन से कोलकाता लेन जा रहा था। तभी 20 चक्का ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में 40 वर्षीया अनीता टुडू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे उनके पति 45 वर्षीय बीसीसीएलकर्मी जग्गू टुडू उर्फ फागु टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए। जग्गू बलियापुर की बिरसिंहपुर पंचायत के सरिसाकुंडी गांव के रहने वाले हैं। वह बीसीसीएल के लोदना एरिया में कार्यरत हैं। बीसीसीएलकर्मी पिता गोविंद टुडू की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा पर नौकरी मिली है। वह पत्नी को लेकर टुंडी प्रखंड के विरमपहाड़ी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.