लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में महिला घायल भी हो गई। पर्स छीने जाने के दौरान महिला गिर गईं, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद तीनों बदमाश तेजी से मौके से भाग निकले। इंदिरा नगर निवासी पीड़ित महिला के पति आशीष कुमार सिंह ने तहरीर दी है कि उनकी पत्नी श्वेता सिंह 30 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:32 बजे पलासियो मॉल में खरीदारी करने जा रही थी। जब वह पनेसिया ढाल से नीचे उतर रही थीं, तभी आरवन-5 बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति अचानक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। तहरीर में बताया गया है कि पर्स में एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड और लगभग 25 हजार रुपये नकद थे। घायल ...