बागपत, फरवरी 13 -- छपरौली। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बाइक सवार एक छात्र की घूसों और गन्नों से जमकर पिटाई की गई। मारपीट का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा हैं। बाइक सवार एक छात्र की दूसरे छात्र ने गन्ने व घूसे बरसाते हुए जमकर पिटाई की जबकि दूसरे छात्र ने पिट रहे छात्र के हाथ पकड़े रखे। वहां मौजूद दूसरे छात्र मूकदर्शक बने रहे। किसी ने इस मारपीट का वीडियो फोन से बना लिया जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार छात्र को फोनकर वहां बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी ...