अररिया, फरवरी 13 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज हाइवे पर पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बाइक सवार युवक व एक 57 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज वार्ड नौ निवासी अरुण यादव का बेटा था। वह कई वर्षों से अमृतसर में रहकर ठेकेदारी का काम किया करता था। वह इंटर में पढ़ाई भी करता था। वहीं दूसरा मृतक 50 वर्षीय मो नजाम पटना जिले के सुल्तानगंज के पास पालर मस्जिद नास्मीन कॉलेज वार्ड 57 निवासी मो इकबाल का बेटा था। वह पिकअप वैन का चालक था। पटना से पूर्णिया जा रहा था। पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप चाय पीकर एनएच क्रास करने के दौरान वह तेज बाइक की चपेट में आ गया। बाइक सवार युवक धर्मेन्द्र कुमार मधेपुरा से घर लौट रहा था। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.