बुलंदशहर, जनवरी 29 -- क्षेत्र के गांव छपरावत निवासी प्रिंस और दीपू दो पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दीपू और प्रिंस अपने गांव से बाइक पर सवार होकर गुलावठी की ओर आ रहे थे, तभी अचानक दो पहिया वाहन चला रहा स्कूली छात्र ने कट मारा, जिसे बचाने के प्रयास में दोनों युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...