शामली, अप्रैल 2 -- थाना भवन नगर के व्यापारियों ने नगर में हो रही चोरियों को लेकर पूर्व मंत्री सुरेश राणा से वार्ता कर पुलिस से कार्रवाई कराने की मांग की। पूर्व मंत्री ने थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाने पहुंचे व्यापारियों ने थाना भवन थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की फिलहाल थाना प्रभारी ने जल्द कुलसी का आश्वासन दिया है। थाना भवन नगर वह क्षेत्र में व्यापारियों के यहां कीमती सामान की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरी करने वाला बाइक सवार गैंग लगातार दुकानदारों को अपना निशाना बना रहा है। बीते एक दिन पूर्व सोमवार को भी अपने पूर्व परिचित अंदाज में बाइक सवार दो युवकों ने एक रेहड़े पर रखा कमला पसंद मसाला कंपनी का एक कट्टा चोरी कर लिया। सामान लेकर जा रहे रेहड़ा चालक को कट्टा चोरी होने का तब पता लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.