कोडरमा, मार्च 17 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेजे कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार बोकारो से नवादा जा रहा था। इसी दौरान जेजे कॉलेज का समीप वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया,जहां इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...