हमीरपुर, फरवरी 5 -- राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए जरिया थानाक्षेत्र के मंगरौल गांव निवासी एक युवक ने बड़ा गांव के पास स्थित नहर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों पर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी जेब में पड़े 17 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने गुरुवार की शाम राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की फरियाद की है। सरीला तहसील के जरिया थानाक्षेत्र के मंगरौल गांव के निवासी गुरु चरण ने गुरुवार को राठ कोतवाली में घटना की तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव से अपने रिश्तेदारों को बाइक से छोड़ने के लिए सरसई गांव तक गया हुआ था। सरसई से वापस बड़ा गांव लौटते नहर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी जेब में पड़े 17 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.