लोहरदगा, मार्च 26 -- भंडरा, प्रतिनिधि। रांची-लोहरदगा सड़क पर पझरी सेमरा मोड़ के समीप मंगलवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पति-पत्नी व उनका पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जाता है की लोहरदगा मिशन चौक निवासी नारायण साहू के 38 वर्षीय पुत्र सिकंदर साहू अपनी पत्नी मालती देवी व पुत्र के साथ बोलेरो से रांची जा रहे थे। इसी क्रम में पझरी के समीप बाईक चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इससे आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे बोलेरो सवार सिकंदर साहू बुरी तरह घायल हो गये। जबकि उनकी पत्नी मालती देवी व पुत्र आंशिक रूप से घायल हुए। घटना के बाद लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाय...