देवरिया, जून 10 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया से सलेमपुर को आ रही बोलेरो एक बाइक सवार को बचाने में दूसरे छोर पर जाकर पलट गई, इससे आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बोलेरो में सवार चालक को हल्की चोटें आई। कोतवाली क्षेत्र के भरथुआ के ग्राम धोबी के समीप एक बाइक सवार कट के पास अचानक मुड़ने का प्रयास कर रहा था। बाइक को बचाने के चक्कर में देवरिया के तरफ से सलेमपुर को आ रही बोलेरो को अचानक मोड़ना पड़ा। जिससे पास में मौजूद एक बच्चा के होने से चालक बोलेरो को दूसरे तरफ मोड़ना चाहा तो वह अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर टकराकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा पुरन निवासी चालक मनीष कुमार को हल्की चोटे आई। स्थानीय लोगों ने बोलेरों चालक को बाहर निकाला और वाहन को सीधा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.