उन्नाव, जनवरी 28 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर एक ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रिक्शा चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मौला बाकीपुर गांव निवासी राकेश, अपने साथ दिव्या सिंह पत्नी जयपाल, उनकी बेटी पल्लवी, उर्मिला पत्नी अन्नू सिंह और बेटा आदी को लेकर मियागंज जा रहा था। मियागंज चौराहे के पास सामने बाइक सवार आने पर रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा पलट गया। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दिव्या सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...